चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के खत्म होने के बाद कन्याकुमारी का दौरा किया है। यहां वे स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को बताया कि वह 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। यहां विवेकानंद को ‘भारत माता’ के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई थी। प्रधानमंत्री ने 2019 के चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ गुफा में इसी तरह का ध्यान लगाया था।
30 मई को चुनाव प्रचार खत्म करके कन्याकुमारी जाएंगे पीएम मोदी
अपने आध्यात्मिक प्रवास के लिए कन्याकुमारी में स्थान चुनने का पीएम मोदी का फैसला देश के लिए विवेकानंद के दृष्टिकोण को साकार करने की उनकी प्रतिबद्धता को बताता है। देश में आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है। चुनाव से दो दिन पहले समाप्त हो जाता है। नतीजे चार जून को आएंगे।

