मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश सरकार अब जिलों के प्रभारी सचिवों की व्यवस्था खत्म करने जा रही है। शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से लेकर सचिव व प्रभारी सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी अब प्रत्येक महीने किसी एक जिले का दौरा करना अनिवार्य होगा।
निर्देश के मुताबिक़, जिले के दौरे में अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों के साथ सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं व कार्यक्रमों को पूरा करेंगे और जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इन सभी आलाधिकारियों को जिलों में ही रुकना होगा। मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की है।
प्रभारी सचिवों को सीएम धामी ने दिए निर्देश,अब करना होगा ऐसा

