उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में तब अफरा तफरी मची जब अफ्रीकन स्वाइन फीवर की चपेट में आने से करीब 75 पालतू सुअरों की मौत हुई और आमपड़ाव के पनियाली गदेरे में मृत मिले सुअरों को नगर निगम प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढे खोदकर दबा दिया गया हैं। पशुपालन विभाग और नगर निगम ने स्वाइन फीवर से पीड़ित सुअरों को गड्ढे में दबाने की अपील सूअर पालकों से की। खुले में फेंकने से यह बीमारी दूसरे पशुओं में भी फैल सकती है।नगर निगम ने मुनादी कर सुअरों को अपने बाड़े में ही रखने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र के अंतर्गत आमपड़ाव, कौड़िया, झूलाबस्ती सहित भाबर के कई स्थानों पर पशुपालकों ने सूअर पाले हुए हैं। पिछले चार-पांच दिनों में इस संक्रामक बीमारी से क्षेत्र में 75 सुअरों की मौत की सूचना पशुपालन विभाग को मिली है।अब तक 75 पशुओं की मौत की जानकारी दी है।
ये पहली नहीं हुआ है कि ऐसा हुआ है अभी कुछ दिन पहले ऋषिकेश में भी कई सुअरों की मौत हुई थी। इसके मद्देनज़र नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड और आईडीपीएल क्षेत्र में मीट की दुकानें बंद की थी।
अफ्रीकन स्वाइन फीवर की हुई दस्तक, 75 पालतू सुअरों की मौत

