लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी रणनीति,किस वर्ग का फायदा ?

बागेश्वर उपचुनाव में करीबी अंतर से जीती भाजपा को फिर से इस बता का अहसास हुआ है कि महिलाओं का जीत में बड़ा योगदान हो सकता है इसलिए अब महिला मतदाताओं की अहम भूमिका को समझते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे संगठन और सरकार की एक मुख्य रणनीति महिलाओं को कुछ और खुश करने की है , इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नै कहा है कि महिलाओं में पीएम मोदी के प्रति बहुत सम्मान आदर है।  वे बड़ी संख्या में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पोलिंग बूथ तकपहुंची हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों से अधिक मतदान करने वाली महिलाओं में से ज्यादातर ने भाजपा को जी वोट डाले हैं। महिलाओं के लिए सरकार ने  विशेष कोष, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाया, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में क्षैतिज आरक्षण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *