Congress Foundation Day: ‘हैं तैयार हम’ महारैली से बजने जा रहा 2024 का बिगुल

आज गुरूवार को कांग्रेस पार्टी अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर नागपुर में एक बड़ा आयोजन होने वाला है  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गढ़ में ‘हैं तैयार हम’ नाम की महारैली के साथ कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत होगी और इस महा रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं।   इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि, ‘स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर देश को एक संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *