इंडोनेशियाई राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी से मिले- गणतंत्र दिवस में होंगे मुख्य अतिथि

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आज शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी से गले भी मिलें। सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। वे बीती रात गुरुवार रात नई दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदने को लेकर इच्छुक है। ऐसे में राष्ट्रपति सुबियांतो अपनी इस यात्रा के दौरान ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने पर चर्चा जरूर करेंगे। पीएम मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की थी, इस दौरान भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। प्रबोवो सुबियांतो इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *