मणिपुर घटना पर पीएम हुए भावुक,बोले- पूरा भारत शर्मसार 

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत की हरकत पर दुखद प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ‘मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले, कितने हैं-कौन हैं, यह अपनी जगह है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हुई है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ा है। सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे माताओं-बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं।

प्रधानमंत्री ने इस घटना पर कहा कि ‘अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो, हम राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था और नारी के सम्मान को ध्यान रखें। मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं  जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *