सशक्त उत्तराखंड @2025 के लक्ष्य को साधने के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल ने बीते दिन बुधवार को स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड के संगठनात्मक ढांचे को हरी झंडी मिली है। केंद्र में नीति आयोग की तरह सेतु प्रदेश सरकार की नीति व नियोजन में थिंक टैंक की तरह काम किया जाएगा।
क्या है उदेश्य – नागरिकों के विकास एवं कल्याण की सामाजिक एवं व्यक्तिगत आकांक्षाओं को भरने के उद्देश्य से एजेंडा तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी इसके अध्यक्ष बनें हैं। उपाध्यक्ष पद पर वह किसी मंत्री को नामित किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुक्त बाजार से लिया जाएगा। यह नामी अर्थशास्त्री या सेवानिवृत्त नौकरशाह होगा। कृषि व संबंधित क्षेत्रों, उद्योगों, एमएसएमई, ग्रामीण विकास, पर्यटन आदि में रोजगार की संभावनाएं और ग्रोथ ड्राइवर क्षेत्रों की पहचान करेगा।

