नई दिल्ली: उत्तराखंड की छोटी नन्नी मुन्नी बेटी पीएम मोदी के साथ योग करेगी,जी हाँ इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ 11 साल की दीपा का योग करने के लिए चयन हुआ है। क्षेत्र में सभी बेहद खुश भी है। दरअसल, दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हुई है।
आपको बतादें की उत्तराखंड के नैनीताल में महाधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर काम करने वाले किशन गिरि की बेटी दीपा गिरि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम के साथ योग करने वाली है जिसके लिए परिजन बेहद गौरव महसूस कर रहे हैं। यह अंडर-14 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है। योग दिवस पर 21 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योग कार्यक्रम होगा।
तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र निवासी दीपा गिरि (11) अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वह नौ साल की उम्र से योग कर रही हैं। भविष्य में योग के क्षेत्र में ही करियर बनाना चाहती हैं।

