National Herald Case: कांग्रेस समर्थकों का हंगामा, धरने पर बैठे कई नेता

नई दिल्ली : गौरतलब है कि राहुल गांधी से बीते दो दिन से ईडी दफ्तर में सवाल जवाबों का सिलसिला जारी है। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बुधवार को तीसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के सामने पेश होने आ गए हैं। जहां वह ईडी के सवालों का जवाब लगातार देते जा रहे हैं। राहुल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया है। वहीं सरकार के विरोध में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अधीर रंजन धरने पर बैठे। 
अशोक गहलोत ने कहा –  कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं। 

कल देर माँ से मिले राहुल-बीते दिन मंगलवार को देर रात 1.30 बजे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे थे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को कोविड से संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *