हरिद्वार : आज शनिवार को प्रदेश से कई दर्दनाक सड़क हादसों की खबरे प्राप्त हुईं हैं। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस नैनीताल- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर जा पलटी। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
शनिवार की हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस दो गांव के पास एक मोड में अनियंत्रित हो गई। और पैराफिट तोड़ते हुए सड़क से नीचे की ओर पलट गई। हादसे में अभी तक किसी के मौत होने की सूचना नहीं है। अलबत्ता कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। हल्द्वानी और नैनीताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद से बस के चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

