सितारगंज। सितारगंज से किच्छा की ओर एक प्राइवेट बस यात्रियों से खचा खच भरकर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया गया गया।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं आसपास के लोगों ने पलटी हुई बस में से यात्रियों को बाहर निकाला तथा आरोपी बस का ड्राइवर एवं कंडेक्टर मौका देखकर फरार हो गए।
दुर्घटना का कारण एक यात्री से पूछने पर उसने बताया की ड्राइवर अपने साथ कुछ शादी के कार्ड की गट्ठी ले जा रहा था जो बार बार झटके लगने पर स्टेयरिंग पर आ कर गिर रही थी।घटनास्थल के पास जब इसी तरह वह कार्ड स्टेयरिंग पर गिरे तो ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस सड़क से उतर कर पलट गयी।वहीँ बस से चोटिल यात्रियों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया वहीँ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।

