गौरतलब है कि आज कुछ ही घंटों में विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने वाले हैं। जहां राजनीतिक परित्यों की धड़कन तेज़ हैं वहीँ जनता भी सुबह से ख़बरों लगाए बैठी है। आज विस चुनाव के 23 दिन बाद उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे सामने होंगें। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की कुर्सी पर जनता को किसने काबिज़ किया।
मतगड़ना केंद्रों पर चेकिंग हुई शुरू –
आपको बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मतगणना वाली जगह पर शेकिंग भी शुरू कर दी गई है। और अगर बात करें पिथौरागढ़ जिले के चार केंद्रों पिथौरागढ़, डीडीहाट, गंगोलीहाट और धारचूला में मतगणना होगी। विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.00 बजे शुरू हो चुकी है। सभी मतगड़ना कर्मी अपने-अपने विधानसभा में गणना केंद्र पहुँच चुके हैं।
बदल रहे रुझान –तेजी से बदलते रुझानों में अब भाजपा 2 सीट, कांग्रेस 4 सीट और अन्य दल एक सीट पर आगे हैं।

