देर रात हिरासत से छूटे बग्गा,केजरीवाल के लिए बोले ये बात

नई दिल्ली : दो दिनों से भाजपा नेता तजिंदर सिंह पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर जमकर बवाल बरपा हुआ है। तीन राज्यों की पुलिस लगने और सात घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस की हिरासत से रिहा हुए। अब रिहा होने के बाद उनका बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि पुलिस उन्हें कैसे उनके घर से ले गई और पटका पहनने तक नहीं दिया।बग्गा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे न पटका पहनने का मौका दिया, न चप्पल पहनने का मौका दिया और मुझे पुलिस जीप के अंदर फेंक दिया। अवैध तरीके से ये अपहरण पंजाब पुलिस द्वारा किया गया था। लोकल पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। निश्चित रूप से ये संदेश देने की कोशिश है कि जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलेगा वो देश का सबसे बड़ा आतंकवादी है और उसे हम छोड़ेंगे नहीं।’

दिल्ली में तजिंदरपाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से शुरू हुआ। उन्होंने फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के संदर्भ में ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया था। इसी संदर्भ में उनके खिलाफ पंजाब स्थित मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, करनाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया और अंबाला के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पंजाब पुलिस से बग्गा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *