लू ने ली एक मजदूर की जान, न था कूलर न पंखा

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में भी लू से इस सीजन में पहली मौत हो गई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर बोल रहे हैं कि ऐसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार के दरभंगा का रहने वाला यह शख्स अपने कमरे में बिना किसी कूलर या पंखे के रह रहा था। मृतक एक पाइपलाइन फिटिंग फैक्टरी में कार्यरत है। बीते सोमवार रात को उसके रूममेट और फैक्टरी के अन्य कर्मचारी उसे डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे और उसे बेहद तेज बुखार था। एक डॉक्टर ने कहा कि वो बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहा था। उसे बहुत तेज बुखार हो गया था। उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर चला गया, जो सामान्य शरीर के तापमान से 10 डिग्री अधिक है। हीट स्ट्रोक यूनिट में रखा गया था। बुधवार सुबह उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और शाम करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *