मुंबई में एक कारोबारी के अपहरण के बाद हड़कंप मच गया है। इस कारोबारी के अपहरण और पिटाई के मामले में शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मामला सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि बीते दिन बुधवार को गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में
दरअसल, बीते दिन बुधवार को मुंबई के गोरेगांव में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस में पास ही 10 से 15 लोग अचानक से आए और म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह पर बन्दूक रखकर उन्हें अपहरण कर ले गए। एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं साथ ही एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

