सीएम योगी से मिले रालोद विधायक,क्या होने को है ?

बीते दिन बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास पर मुलाकात की है। ये पहली  बार हुआ है जब रालोद विधायक एक साथ सीएम से मिलने पहुंचे हैं। ऐसे में सियासी चर्चाओं का दौर जारी है। राज्यसभा में दिल्ली बिल पर हुई वोटिंग में पहले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी गायब रहे। अब विधायक सामूहिक रूप से सीएम के पास पहुंचे और मुलाक़ात इस घटनाक्रम के सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं। बुधवार को रालोद के नौ में से आठ विधायक सीएम से मिले। केवल गुलाम मोहम्मद शामिल नहीं हो पाए क्योंकि, उस समय सदन में उनका प्रश्न लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *