वृंदावन में बड़ा हादसा, मौत ने पलक झपकते निगलीं 5 ज़िदगी 

यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में बीते दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा दुखद हादसा हुआ जहां बांके बिहारी मंदिर के निकट ही गली में एक जर्जर मकान के ढहने से उसके मलबे में दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा श्रीबांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ है। वहा उस वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में थे। हादसा होते ही सभी डर गए और चीखपुकार मच गई। श्रद्धालुओं ने यहां वहां होकर खुद को बचाया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। हालात भगदड़ जैसे बन गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने धैर्य से काम लिया और भगदड़ नहीं होने दी। इससे और बड़ा हादसा हो सकता था। 

यह दुखद हादसा करीब 5.45 बजे हुआ श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी क्यूंकि बीते दिन १५ अगस्त की छुट्टी थी भारी रैला आया हुआ था। शाम को श्रीबांके बिहारी मंदिर को दर्शन के लिए खोला गया। उसके कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया। हादसे ने पल भर में भक्ति भरे माहौल में मातम पसरा दिया। 

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। डीएम, एसएसपी अस्पताल पहुंचे। आगरा से देर शाम को एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार भी घटना स्थल पर आए। मृतक परिवारों के आश्रितों को 4 4 लाख रूपए मुआवज़े का एलान हुआ है।पांच अन्य घायल हैं, इनकी भी हालत गंभीर है।

इस हादसे में मरने वालो की सूची –

श्रद्धालु 50 वर्षीय गीता कश्यप पत्नी एसएन कश्यप निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अरविंद कुमार यादव (35) पुत्र बम्बुराहिया कालोनी, कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता (40) पत्नी जितेंद्र गुप्ता जरौली फेस-2, कानपुर नगर, अंजू मुगई (50) पत्नी संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, चंदन राय (30) पुत्र हरेंद्र राय निवासी भगवानपुर, देवरिया की मकान के मलबे के नीचे दब गईं, इनकी मौके पर ही मौत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *