नए संसद भवन का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,उठी ये मांग

नई दिल्ली : नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होने वाला है। उद्घाटन से पहले इस मामलें पर सियासत तेज़ हो गई है। लेकिन 20 विपक्षी पार्टियों ने इस समारोह का बहिष्कार किया है. 16 दलों ने इसमें भाग लेने की बात कही है। विपक्षी दलों का कहना है कि पीएम मोदी इस भवन का उद्घाटन कैसे कर सकते हैं। राष्ट्रपति को इसका उद्घाटन करना चाहिए। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दायर की गई है।
अब संसद का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, याचिका में कहा है कि सिर्फ राष्ट्रपति ही नए संसद भवन का उद्घाटन कर सकती हैं। लोकसभा सचिवालय, गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय को याचिका में पक्षकार बनाया गया है. वकील सीआर जया सुकीन ने याचिका दायर की है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा नई संसद का उद्घाटन करने के लिए लोक सभा सचिवालय और भारत सरकार को निर्देश देने की मांग करते ये जनहित याचिका फाइल की गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील सी.आर.जया सुकिन की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उद्घाटन समारोह से राष्ट्रपति को शामिल नहीं करके भारत सरकार ने भारतीय संविधान का उल्लंघन किया गया है और संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है।