चम्पावत : उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में अब हादसों का सिलसिला जारी है। नदी नालों में उफान जारी है। आज मंगलवार सुबह चंपावत में बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस किरोड़ा नाले के तेज बहाव में आकर पलट गई। अच्छी बात ये रही बस में बच्चे नहीं थे। चालक-परिचालक ने किसी तरह निकलकर अपनी जान बचाई,और ये बस एमडीएम स्कूल की थी। स्कूल बस को जेसीबी से निकाला जा रहा है। किरोड़ा नाला अपने रौद्र रूप में बह रहा है। इस वजह से ग्रामीण, स्कूली बच्चों व शिक्षक कर्मचारी नाले के पास फंसे हुए हैं।
Breaking: टला बड़ा हादसा,बाल-बाल बचे चालक-परिचालक

