नौ से 15 अगस्त तक चलेगा सपा का तिरंगा अभियान

खनऊ : देश भर चल रहे तिरंगा अभियान को लेकर अब सपा पार्टी की तरफ से भी राष्ट्र ध्वज तिरंगा अभियान को नौ अगस्त को कन्नौज के तिर्वा तहसील के झउवा गांव से शुरू किया जाएगा। यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों से भेंट कर उनको  सम्मानित किया जाएगा।सपा के इस अभियान के तहत प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। शहीदों को नमन करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का भी यही पवित्र दिन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *