नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की आपत्ति के बावजूद यह फैसला लिया।
नई परंपरा : चार कार्यकारी अध्यक्ष
गांधी ने अगले विधानसभा चुनाव में सिद्धू की सहायता के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
पंजाब इकाई के नए कार्यकारी अध्यक्ष हैं- संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा। कई दिनों की अटकलों और मुख्यमंत्री के घोर विरोध के बावजूद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Breaking: नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

