दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में संचालित एक स्कूल में बम होने की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। आज ईमेल के माध्यम से कैंपस में बम होने की सूचना मिली और आनन-फानन स्कूल को खाली करवा दिया। बम निरोधी दस्ते के बाद अब स्वाट टीम भी स्कूल पहुंची हैं ।
जानकारी के मुताबिक़, बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल को आज सुबह 10.49 बजे एक अचानक मेल रिसीव हुआ,सबजेक्ट में बम की धमकी की बात लिख दी गई थी। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है।यह मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन घबरा गया और पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। पुलिस बम शिनाख्त और निरोधी दस्ते के साथ स्कूल पहुंची और जांच शुरू की।

