देहरादून : राजधानी देहरादून में हाल ही में अभी रिलायंस ज्वेल्स के शोरूम में डकैती के बाद अब खबर आ रही है कि शहर के विकासनगर स्थित सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस पिकेट के पास एक ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण की चोरी हुई है। सुबह दुकान में फोन का चार्जर लेने गए दुकान मालिक ने जब देखा तो घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीम गठित हुई है।आज बुधवार सुबह 9:40 पर सेलाकुई चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स के संचालक मयंक सिंधी अपने फोन का चार्जर लेने के लिए अपनी ज्वेलरी शॉप प्पहुंचे जहां उन्होंने दुकान के बाहर तीसरे फ्लोर तक एक रस्सी लटक रही है ऐसा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर सारा सामान और दीवार का मलबा बिखरा पड़ा था। तिजोरियों में बड़े छेद हुए थे। वहीं दुकान में रखी सोने-चांदी की लाखों की ज्वेलरी भी साफा चट्ट हो चुकी थी। पुलिस ने बताया है कि घटनाश्टल से एक छोटा सिलिंडर, गैस कटर, सबल और हथोड़ा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश सबसे पहले तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पुलिस टीम गठित कर दी है। बताया कि जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
दून में फिर हुई ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, मंज़र देख सभी भौचक्के

