बीजिंग : एच3एन8 (H3N8) बर्ड फ्लू से दुनिया में हुई पहली सामने आई है जिसपर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि चीनी महिला एक प्रकार के बर्ड फ्लू से मरने वाली पहली व्यक्ति ऐसी व्यक्ति है जिसे H3N8 फ़्लू था। लेकिन यह स्ट्रेन लोगों के बीच नहीं फैल रहा है। डब्लूएचओ ने मंगलवार देर रात एक बयान में कहा कि ग्वांगडोंग के दक्षिणी प्रांत की 56 वर्षीय महिला एवियन इन्फ्लूएंजा के सब-टाइप एच3एन8 से संक्रमित होने वाली तीसरी व्यक्ति थी।लेकिन गनीमत ये है कि संक्रमित महिला के निकट संपर्क में कोई अन्य मामला नहीं निकला है।
बर्ड फ्लू हुआ आम –
केंद्र ने पिछले महीने के अंतिम समय में तीसरे संक्रमण की पुष्टि की थी, लेकिन महिला की मौत का विवरण नहीं दिया था। डब्लूएचओ ने कहा कि मरीज कई अंतर्निहित स्थितियों से जूझ रही थी और उसका जीवित कुक्कुट के संपर्क में आने की बात सामने आई थी। चीन में बर्ड फ्लू आम है क्योंकि यहां पॉल्ट्री और जंगली पक्षियों की आबादी ज्यादा है।

