फिल्म आदिपुरुष’ के मेकर्स पर गाज गिरी है जिसके चलते इस फिल्म के टीज़र जारी के बाद से ही निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ गयीं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की एक अदालत में फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। इस याचिके में फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है। दिल्ली में याचिका दायर होने से पहले उत्तर प्रदेश में सैफ अली खान, कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। लखनऊ में एक वकील ने फिल्म के अभिनेताओं और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत से मांग की है।
फिल्म “आदिपुरुष” के खिलाफ याचिका दायर,भगवान के चित्रण का आरोप

