अहमदाबाद : द केरला स्टोरी के बाद अब आने वाली एक फ़िल्म द क्रिएटर सृजनहार को लेकर बवाल मचा हुआ है। यह फिल्म अहमदाबाद के जिस मल्टीप्लेक्स में रिलीज होने वाली थी वहां पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का विरोध देखने को मिल रहा है। पहले साउथ एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं अब इस फिल्म को लेकर भी कुछ हिंदू संगठन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है ।
अहमदाबाद के मल्टीप्लेक्स के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता एकट्ठा हुए और एक सुर में जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि वे हिंदू धर्म के बचाव के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कार्यकर्ता भगवा रंग का कपडा लिए हुए हैं और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं साथ ही इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस फिल्म में CID में दया का रोल प्ले करने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा इस फिल्म में शाजी चौधरी, रोहित चौधरी, रजा मुराद और आर्या बब्बर जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म 26 मई को देशभर में कई जगहों पर रिलीज की जाएगी।
केरला स्टोरी के बाद इस फ़िल्म पर मचा बवाल,बजरंग दल ने दी धमकी

