Big Breaking : हिमालय-उत्तराखंड में होगी भारी तबाही

एक ऐसी खबर मिली है जिससे सभी का दिल दहल गया है। दरअसल,खबर है कि अब नेशनल जियो फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बड़ा भूकंप आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि भूकंप की तीव्रता काफी हो सकती है जो क्षेत्र में भारी तबाही कर सकती है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि संरचनाओं को मजबूत करके जान-माल के नुकसान को कम भी किया जा सकता है और एएनआई के अनुसार, हैदराबाद स्थित एनजीआरआई के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. पूर्णचंद्र राव का कहना है कि धरती की परत कई प्लेट्स से मिलकर तैयार हुई है। इन प्लेट्स में लगातार विचलन होता रहता है।

भारतीय प्लेट्स हर साल पांच सेंटीमीटर तक खिसक चुकी हैं और इसकी वजह से हिमालय क्षेत्र में काफी तनाव बढ़ गया है। इसी के चलते हिमालय क्षेत्र में भारी भूकंप आने की आशंका है।  डॉ. पूर्णचंद्र राव ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, नेपाल के पश्चिमी हिस्से और उत्तराखंड में भूकंप आने की पूरी सम्भावना है।

इसके अलावा जोशीमठ में हुआ भू धंसाव भी एक बड़े खतरे की आशंका जाताता दिख रहा है। बीते 150 सालों में हिमालय क्षेत्र में चार बड़े भूकंप आए हैं। इनमें साल 1897 में शिलॉन्ग का भूकंप, 1905 में कांगड़ा का भूकंप, 1934 में बिहार-नेपाल का भूकंप और 1950 में असम का भूकंप भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *