हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में आज अगले हफ्ते की शुरुआत तक का भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में आगामी चार दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के पूरे आसार है। आगामी एक सितंबर तक पूरे हिमांचल में बारिश का दौर चलता रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट के दौरान भूस्खलन होने की संभावना कही है। नालों से दूर रहने की हिदायत दी है।
गुरुवार को कांगड़ा में 11 और धर्मशाला में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मिलाजुला रहा। बुधवार रात को मंडी जिला के गोहर में 66, मंडी-कांगड़ा में 53, सुंदरनगर में 48, पंडोह में 39, धर्मशाला-नगरोटा सूरियां में 33, बैजनाथ में 24, शिमला में 19, करसोग-जोगिंद्रनगर में 18, नारकंडा में 15, अर्की में 11, पांवटा साहिब में 10 और कुफरी में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज गई है। उधर, मानसून सीजन के तहत अभी भी प्रदेश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई है।
हिमांचल में होगी 4 दिन मूसलाधार बारिश,लोगों को नदियों से दूर रहने की मिली चेतावनी

