अब नहीं होगा इस विधायक का तलाक, सुनवाई बताया सच 

उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और कुंडा से विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह को पत्नी भानवी सिंह का तलाक होने की खबरे चर्चा में बनीं हुईं थी। जिससे अब इंकार किया जा रहा है। उन्होंने अदालत ने पेश अपने जवाब में यह कहा है। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी डाली थी जिस पर सुनवाई जारी थी। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साकेत अदालत स्थित पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता की कोर्ट के समक्ष भानवी ने अपना जवाब दाखिल करवाया और राजा भैया की प्रताड़ना के वजह से ही राजा भैया से दूर रह रहीं हैं ये कहा। 

उन्होंने जवाब में राजा भैया पर मारपीट का भी संगीन आरोप लगाया है। भानवी ने अपने जवाब में राजा भैया द्वारा तलाक के लिए लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। तलाक लेने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं और वह तलाक का विरोध कर रही हैं।भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर रखा है।राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटी और दो बेटे हैं।अगली सुनवाई 17 अक्तूबर तय कर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *