जम्मू : गौरतलब है कश्मीरी पंडितों पर आप बीती दर्शाने वाली डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” के बाद सभी जगह अलग अलग प्रतिक्रया आ रहीं हैं इसी कड़ी में इन सभी कश्मीरी पंडितों का दर्द सामने आने के बाद इस बार नए साल यानी नवरेह पर घाटी में पंडितों की वापसी की आवाज बुलंद होगी। देशभर से कश्मीरी पंडित नवरेह मनाने 2 अप्रैल को घाटी का प्रस्थान कर रहे हैं।
आपको बतादें कि जम्मू से भी बस के माध्यम से कश्मीरी पंडित घाटी में जाकर हरि पर्वत पर मां शारिका मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही पंडितों की वापसी की कामना करेंगे। सार्वजनिक समारोह कर वापसी के लिए अनुकूल माहौल बनाने के प्रयास होंगे, जिसमें सभी धर्मों व संप्रदाय के लोग शामिल होंगे। भाजपा नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी व शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी वहां मौजूद होंगी।
इसके अलावा जेके पीस फोरम की तरफ से देशभर के कश्मीरी पंडितों को नवरेह पर दो अप्रैल को कश्मीर में जुटाने की तैयारियां की गई हैं। इसके तहत शारिका मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही शेर-ए कश्मीर पार्क में नवरेह मिलन कार्यक्रम होगा।
मोहन भागवत वर्चुअली होंगें शामिल –सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत भी नवरेह पर इस बार ऑनलाइन संबोधित करेंगे। संजीवनी शारदा केंद्र जम्मू के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन तीन अप्रैल को होगा।

