कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह बड़े महाराज को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। प्रशासन ने यह कार्रवाई मोहर्रम के दौरान की है। उदय प्रताप सिंह को उनके महल में ही तीन दिनों के लिए नजरबंद किया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को भोर में पांच बजे की गई। एसडीएम और सीओ बड़ी संख्या में फोर्स के साथ भदरी कोठी पहुंचे और उदय प्रताप सिंह को नजरबंद कर दिया। गिरफ्तारी के बाद उदय प्रताप सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि- इसका समाधान प्रशासन ने निकाल लिया है जो मुसलमानों का विरोध करे उसको अरेस्ट कर लो, जैसे की हमको सुबह से किए हुए हैं। प्रशासन ने हिंदुओं का बहुत सालों से चलता आ रहा भंडारा शेखपुर में नई प्रथा बताकर बंद कर दिया, किंतु मझिलगांव में सड़क के आरपार मुसलमानों के नए सिरे से गेट लगाने पर रोक नहीं लगा रहे हैं। उसके नीचे से हिंदुओं को भी जाना पड़ता है। सोमवार को भोर में ही भारी फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए।
विधायक के पिता को किया गया हाउस अरेस्ट, क्या है मामला ?

