बॉबी देओल की माँ ने फिल्म करने से किया मना,”एनीमल” से नाराज़

इन दिनों अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा चर्चा में हैं तो वो है ‘एनिमल’। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बन इन एनीमल फिल्म दर्शकों को खूब भा भी रही है और चर्चाओं में भी बनी हुई है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी ये फिल्म खासतौर पर युवाओं को पसंद आई है।

इस फिल्म में बॉबी देओल नेगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं। अभिनेता के करियर के लिए ये फिल्म संजीवनी सरीखी साबित हुई, और है। हर तरफ उनके अभिनय को सराहा जा रहा है।  इतनी तारीफों के बीच अभिनेता को अपनी मां से ऐसी फिल्में न करने की नसीहत दी गई है। बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर अपने परिवार की प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उनकी पत्नी और बेटे को ये फिल्म बेहद पसंद आई है लेकिन मां प्रकाश कौर इस फिल्म को नहीं देख पाईं और बॉबी ने बताया है कि ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और ऐसी फिल्में उनकी मां से नहीं देखी जाती हैं। एक मीडिया बातचीत में बॉबी देओल ने कहा कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में जिस तरह वे अपने पिता का मौत वाला सीन नहीं देख पाए थे, उसी तरह उनकी मां से ‘एनिमल’ में उनका मौत वाला सीन नहीं देखा गया।उनकी माँ प्रकाश कौर ने बेटे बॉबी देओल से कहा, ‘ऐसी फिल्म मत किया कर तू, मुझसे नहीं देखा जाता’। मां को भावुक देख बॉबी देओल ने समझाया कि, ‘देखो मैं आपके सामने खड़ा हूं। मैंने फिल्म में वो बस एक रोल अदा किया है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *