एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज हो चुका हैं जिसका श्रीगणेश बड़ा शुभ रहा और पहले दिनही भारतीय खिलाड़ियों ने देश को पांच पदक दिलाए हैं । दूसरे दिन शूटिंग टीम ने भारत को पहला और महिला क्रिकेट टीम ने दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत के पदकों की कुल संख्या 11 हो गई है। महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता है।
फाइनल मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 19 रन से हराया और स्वर्ण पदक हासिल किया। एशियाई खेलों में यह भारत का दूसरा स्वर्ण है। महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 116/7 का स्कोर किया । अब श्रीलंका के सामने जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य है। मंधाना ने 46 और जेमिमा ने 42 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रबोधनी, सुगंदिका, इनोका ने दो-दो विकेट लिए।

