प्रदेश में आगामी 7 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा। उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे वो राज्य आ रहीं हैं। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने आज शुक्रवार को राष्ट्रपति के विज़िट को लेकर समीक्षा की है। बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के साथ एचएन बहुगुणा गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शिरकत करेंगी।
राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड आएंगी।उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

