देहरादून : आए दिन उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत सोशल मीडिया पर अपनी अलग अलग भावुक पोस्ट्स को लेकर चर्चा में बनें हुए है ,ऐसे ही आज गुरुवार को पुष्कर सिंह धामी सरकार-टू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। विपक्ष की पूर्ण अनुपस्थिति पर आम लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी की आलोचना भी हो रही है। जवाब देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सामने आए हैं। उनका कहना है कि यदि सम्मान बुलाया जाता तो वह निश्चित रूप से समारोह में शामिल होने पहुँचते उन्होंने कहा है कि उनके प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया।
इस बार उन्होंने अपनी इस सार्वजनिक शिकायत को लिखते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग भी किया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की अनुपस्थिति को लेकर टिप्पणियां हुई हैं, जो स्वाभाविक हैं। शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाने का हमारा कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने फेसबुक पर बधाई भी दी। थी
हरीश रावत ने सीएम धामी को टैग करके ये क्या लिख डाला ?

