नई दिल्ली : रामनादिर मंदिर निर्माण को लेकर विपक्ष हमेशा ही हमलावर रहा है इस बार आम आदमी पार्टी की तरफ से निर्माण पर बड़ा दावा किया जा रहा है,जिसके चलते आप नेता व सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने के दौरान भाजपा नेताओं की तरफ से जमीन घोटाला करने का मामला साबित हो चुका है। इसको अयोध्या विकास प्राधिकरण ने भी मान लिया है। प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं कॉलोनियों के निर्माण करने वाले 40 लोगों की सूची बनाई है जिसे जारी भी कर दिया गया है। इसमें भाजपा नेताओं के नाम भी शामिल हुए है।
आपको बतादें की इस विषय में आप नेता सांसद संजय सिंह ने बीते दिन सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं कॉलोनियों के निर्माण करने वालों की जारी की 40 लोगों की सूची में पहला नाम भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का है। इसके अलावा अयोध्या के नगर के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, सुल्तान अंसारी, नन्हे मियां, बन्ने खान के नाम भी शामिल हैं। उनका आरोप है कि भाजपा की आस्था श्रीराम भगवान में नहीं, भ्रष्टाचार, लूट और जमीन के घोटाले में है।

