डॉ. निधि श्री कुंज
मंकीपोक्स एक वायरल बीमारी है | यह वायरस मुख्यतः जानवरों में पाया जाता है | परन्तु जानवरों से सीधा सम्पर्क में आने से यह बीमारी मनुष्यों में भी पाई जा रही है | जो भी मनुष्य इस वायरस से संक्रमित है वह संक्रमण का माध्यम बन जाता है | इस प्रकार यह एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य तक फैलता है |
लक्षण :-
1) तेज़ बुखार
2) हाथ पैर व मुंह पर चकत्ते आना
3) शरीर में दर्द एवं थकान इत्यादि
उपचार :-
इसका उपचार सामान्य वायरल की तरह ही करना चाहिए |
बुखार होने पर पैरासिटामोल ले सकते हैं |
घर पर ही आराम करें |
तरल पदार्थो का सेवन अधिक करे |
हल्का भोजन ले |
मरीज खुद को आइसोलेट करे |
सावधानी :-
मरीज के साथ सीधे संपर्क में न आएं |
जब भी मरीज के साथ संपर्क में हों तो मास्क अवश्य पहने |
मरीज के कपडे बर्तन व बिस्तर इत्यादि को अलग से धोएं |

