एम्स के दो एंबुलेंस यूनियन के तनाव में मरीज ने गवाई जान

ऋषिकेश : एम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों के बीच तनाव के चलते एक पेशेंट की मौत हुई है। यूनियनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। ऋषिकेश एंबुलेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया है कि मरीजों को लाने ले जाने के लिए दोनों यूनियनों के लिए एक दिन छोड़कर दूसरा दिन रखा गया है। आज उनके लिए दिन नियत था, लेकिन जय गुरुदेव यूनियन ने एम्स से एक मरीज को उठाया जो कई दिनों से एम्स में भर्ती था। ऑक्सीजन सपोर्ट रखे गए मरीज को पटियाला ले जाना था, लेकिन जय गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन ने मरीज को बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस में शिफ्ट किया।


ऋषिकेश एंबुलेंस के पदाधिकारियों ने जब इसका विरोध किया तो, दोनों में जमकर विवाद हुआ। मरीज की मौत से परिजन सड़क पर बिलखते रहे। लोगों ने परिजनों को संभाला। दूसरी तरफ ऋषिकेश एंबुलेंस सेवा यूनियन के पदाधिकारी ने गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन की एक महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *