BJP क्या इन पांच राज्यों में नहीं बना पाई अपनी पैठ? जहां थे क्लीन स्वीप, वहीं बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अभी तक के आए रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच एग्जिट पोल के बाद एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जो भाजपा की धड़कनें बढ़ा दी हैं। देश के सबसे बड़े सियासी सूबे और भाजपा के भगवा किले यूपी में मामला बिल्कुल उलट दिखाई दे रहा है। रुझानों में भले ही एनडीए को बहुमत मिला हो लेकिन इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। कांग्रेस के लिए भी अच्छी खबर इस चुनाव में सामने आ रही है। कांग्रेस की सीटें रुझानों में 100 के पार दिखाई दे रहीं हैं।  आपको बतादें कि 80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी भाजपा को परेशानी में डालती नज़र आ रही है। इस राज्य से बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं। जबकी शुरुआती रुझानों में अखिलेश और राहुल की साइकिल और हाथ ने मिलकर भाजपा को टक्कर दी है। यहां सपा 36 सीटों पर है जबकि भाजपा 36 सीटों पर आगे है।

उधर बात करें अगर कांग्रेस की तो यहां सात सीटों पर पार्टी आगे जा रही है। अमेठी, मैनपुरी, रायबरेली सीट से भाजपा पीछे चल रही है। यदि देखा जाए तो सबसे बड़ा उलटफेर दिख रहा है। पिछली बार भाजपा को यहां 62 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार वह इस आंकड़े से काफी पिछड़ते नज़र आ रहे हैं।  हरियाणा में भी भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है।  दूसरा राज्य महाराष्ट्र जहां भाजपा ने कई पैतरे आजमाए, लेकिन रुझानों फिलहाल अब तक उसे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। इतना ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी जबकि पिछली बार भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था, लेकिन इस बार कांटे का मुकाबला हैं। c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *