देहरादून : आपको बतादें कि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिए हैं सभी जानतें हैं कि आज से उत्तराखंड का बजट स्तर शुरू हुआ है जिसके लिए सदन में करवाई शुरू है। अब बस कुछ ही देर में वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। मार्च में सरकार पहली तिमाही के लिए लेखानुदान लेकर आई थी। अब सरकार शेष अवधि के लिए बजट लाएगी। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए करीब 63 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने नई शुरुआत करते हुए महिला विधायकों, अधिकारियों एवं महिला मीडियाकर्मियों की सुविधा को देखते हुए विधानसभा भवन में महिलाओं के लिए विशेष कक्ष का शुभारंभ किया।
Breaking: सदन में पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे वित्त मंत्री,कुछ ही देर में पेश होगा बजट

