गौरतलब है कि बीते दिन देर शाम बसपा सुप्रीमो मायावती की माँ का निधन हो गया है जिसके बाद सभी बड़े नेता राजनेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज मायावती के इस भावुक क्षण में उनके दुःख को बांटने कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बसपा सुप्रीमो मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं जाहिर की हैं। मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।
बसपा सुप्रीमों मायावती अपनी मां के निधन की खबर प्राप्त होते ही, वो नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रामरती के निधन की खबर ट्विटर पर साझा करते हुए गहरा दु:ख जताया। उन्होंने ये भी कहा कि अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के एकत्र होने के बाद रविवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 3, त्यागराज मार्ग नई दिल्ली में रखा गया है।उनकी माँ के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई राजनीतिज्ञों ने मायावती की मां के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता जी रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को हिम्मत प्रदान करें।

