भाजपा नें पिछड़ी जाति के लोगों के लिए कुछ नहीं किया : मायावती

वाराणसी : यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता दुःखी रही है| उन्होंने कहा कि बसपा बिना किसी दल क्र समर्थन के अकेले अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है| मायावती ने दावा किया कि वो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए इस चुनाव में उतरी हैं |सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि भीड़ बता रही हैं कि इस बार वाराणसी में सपा और भाजपा का सफाया तय है| मैं चाहती हूं कि आपको तानाशाही और अहंकारी भाजपा के शासन से मुक्ति मिल सके |


कांग्रेस पार्टी के लिए मायावती ने कहा कि ये पार्टी जिस तरह से अपनी गलत नीतियों की वजह से हर जगह से विलुप्त हो गई है| उसी प्रकार भाजपा भी अपने गलत नीतियों की वजह से एक दिन विलुप्त हो जाएगी |भाजपा नें दबे कुचले, पिछड़ी जाति के लोगों के हित के लिए कोई कार्य नही किया हैं | दलितों व पिछड़ों की सरकार सिर्फ बसपा है |उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रदेश में बसपा कि सरकार आती हैं तो भदोही का नाम फिर से बदलकर संत कबीर नगर रखा जाएगा|