देहरादून : भाजपा ने गढ़वाल संसदीय सीट से अनिल बलूनी को कांग्रेस के गणेश गोदियाल के सामने चुनावी मैदान में उतारा है।बलूनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी कहा जाता है। बलूनी इससे पहले कोटद्वार विधानसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा सीट पर यह उनका पहला चुनाव है। राज्य सभा सांसद के तौर पर पलायन रोकने, सीमांत इलाकों में सैनिक अस्पतालों में आम नागरिकों को प्राथमिक उपचार देने, लोक पर्व ईगास को नई पहचान दिलाने और अपने पैतृक गांव में अपना वोट बनाने जैसी कई पहलों को लेकर बलूनी काफी चर्चाओं में बने रहे हैं। एक पत्रकार से लेकर राज्यसभा तक का सफर कर चुके बलूनी लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
मोदी-शाह के करीबी गढ़वाल में कांग्रेस के गोदियाल से लेंगे टक्कर
क्या कहा बलूनी ने ?-
अबकी बार 400 पार, फिर से मोदी सरकार, इस नारे के साथ मैं चुनाव में जाऊंगा। गढ़वाल में मेरी मातृभूमि है। मुझे मातृभूमि का ऋण चुकाना है। राज्यसभा सदस्य के नाते मुझे जनता की सेवा करने का जो अवसर मिला, मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

