राज्यसभा जाने वाली उत्तराखंड की दूसरी महिला सदस्य बनीं डॉ कल्पना सैनी,भरा नामांकन 

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने आज मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरकर दाखिल कर दिया है।   इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों के साथ बैठक की थी। विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर बातचीत की थी। आपको बतादें कि बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारीभी नामांकन के वक्त उपस्थित रहे उपस्थित रहे, भाजपा के पास विधानसभा में 47 विधायक हैं। दो निर्दलीय और दो बसपा विधायक भी हैं। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बहुमत भाजपा के पक्ष में होने से पार्टी प्रत्याशी का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *