ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस का घेराव,किन मुद्दों पर है नज़र ?

देहरादून : आगामी 29 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा सत्र की शुरुआत होनी है उससे पहले मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली, विधानसभा भर्ती प्रकरण, अंकिता भंडारी हत्याकांड, हरिद्वार पंचायत चुनाव में धांधली जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस आने वाली 21 नवंबर को सचिवालय पर कांग्रेस घेराव करेगी।

इसके लिए पार्टी स्तर से बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को विधानसभा परिसर में स्थित कांग्रेस विधानमंडल दल कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भर्तियों में धांधली की जांच ठीक प्रकार से नहीं की जा रही है।

इसके अलावा सभी मामलों में सुसति को लेकर लिप्त आरोपियों को लगातार जमानत मिलने को लेकर भी घेराव होगा।  अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक सरकार वीवीआईपी का नाम सामने नहीं लाया गया है। कांग्रेस पहले दिन से इन मामलों में हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग कर रही है। इन मामलों में सरकार में बैठे कुछ सफेदपोश लोग शामिल हैं, इसलिए सरकार सीबीआई जांच नहीं चाहतीं हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *