चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर आज सोमवार से वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास की शुरुआत हो गई है। जहां वायुसेना के मल्टीपर्पज एनएन 32 विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास हुआ। यह इस साल का पहला अभ्यास है। भारत-चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जनपद में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद जरुरी है।
इसके अलावा इसके पीछे भारतीय वायुसेना इस हवाई अड्डे को अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड तैयार करने जुटी है। पिछले साल भी वायुसेना ने वायुसेना ने यहां दो से तीन बार अपने विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास हुआ था।
आज हुआ अभ्यास साल का पहला अभ्यास हुआ है।अभ्यास के लिए रविवार सुबह दस बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस से एक हेलीकॉप्टर वायुसेना की कम्यूनिकेशन टीम के दो सदस्यों को लेकर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचा था। जो टीम को छोड़कर कुछ समय बाद लौट गया।

