मुंबई : शेयर बाज़ार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बाजार के नकारात्मक रुख के बीच एशियन पेंट्स, विप्रो और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स में आज शुरुआती कारोबार से गिरावट का रुख जारी है। और कारोबारी दिन में बंद होते होते सेंसेक्स में 1600 अंक से ज़्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।फिलहाल, सेंसेक्स 1646.35 अंको की गिरावट के साथ 57,390.83 के स्तर पर लुढ़क गया है। वहीं, निफ्टी 541.95 अंकों की गिरावट के साथ 17,075.20 के स्तर पर आ गया है। बता दें कि निफ्टी 27 दिसंबर बाद पहली बार 17,000 के नीचे लुढ़का है। मिडकैप इंडेक्स में 9 महीने की बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख के बीच बाजार में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक टूट गया. कारोबारियों के मुताबिक विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से भी घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव बना।
सेंसेक्स में सबसे अधिक जिस शेयर में गिरावट देखने को मिली वो है एशियन पेंट्स में गई,जिसमे 2.44 प्रतिशत की गिरावटदेखी गई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।वहीं पावरग्रिड, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 427.44 अंक की गिरावट के साथ 59,037.18 पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 139.85 अंक गिरकर 17,617.15 पर बंद हुआ।

