Big Breaking : भूकंप के झटके, दफ्तरों से बाहर आए लोग 

दिल्ली-एनसीआर में आज मंगलवार दोपहर 2.30 बजे करीब भूकंप के झटके आए। भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। यह भूकंप न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि उत्तराखंड, यूपी के रामपुर में भी महसूस हुआ है। 
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक़, भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 2.28 बजे 5.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसका एहसास दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड व यूपी के कई जिलों में हुआ। नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *