संसद में अडाणी मामले पर विपक्ष का हंगामा,सदन स्थगित

नई दिल्ली : कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आख़िरी आम बजट पेश किया। जिसके बाद संसद के दोनों सदनों में अब इस पर चर्चा होगी। लेकिन आज दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद ही सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बजट के बाद सदन में अब माहौल गरमहोता दिखाई दे रहा है। विपक्षी पार्टियों ने संकेत दिया है कि वो अडानी ग्रुप को लेकर जारी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा की मांग करेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं ने एकमत होकर यह फैसला लिया है कि देश में आर्थिक दृष्टि से देश में जो घटनाएं हो रही हैं उसे सदन में उठाना है इसलिए हमने एक नोटिस दिया था। हम इस नोटिस पर चर्चा चाहते थे लेकिन जब भी हम नोटिस देते हैं तो उसे खारिज़ कर दिया जाता है।
वहीं आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अडाणी मामले को लेकर कहा कि भाजपा के नेता इसिलिए खामोश है क्योंकि मोदी जी के सबसे करीबी अडाणी हैं। और यह एक महा घोटाला है , जिस पर सभी विपक्षी दल चर्चा चाहते है।